बवासीर में कौन से फ्रूट खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:41

बवासीर में कौन से फल खाने चाहिए- Which fruits can be eaten in piles in hindi :-

1. केला खाएं

केला डाइट्री फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्ट से भरपूर होता है, कब्ज को दूर करने में भी केला बहुत मददगार है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। यह बाउल मूवमेंट में सुधार करता है और पाचन को भी दुरुस्त करता है।

2. पपीता खाएं

यह कोलन को साफ करने में मदद करता है। साथ ही इसमें रेचक गुण, फाइबर और पानी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे यह मल त्याग में आसानी और बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

3. अंजीर खाएं

रात भर पानी में भीगे अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन करने से भी कब्ज से निपटने में मदद मिलती है। यह फाइबर और रेचक गुणों से भरपूर होती है। जिससे यह बाउल मूवमेंट में सुधार करती है। आप दिन में 2 बार पानी में भीगे 4-5 अंजीर खा सकते हैं।

4. सेब खाएं

सेब घुलनशील फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन तंत्र को स्मूद बनाने में मदद करता है। यह मल को चिकना बनाने और बाउल मूवमेंट में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए बवासीर रोगियों को दिन में 1 सेब जरूर खाना चाहिए।

5. आलूबुखारा खाएं

आलूबुखारा अपनी हाई सोर्बिटोल सामग्री के कारण बवासीर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि यह एक शक्तिशाली रेचक के रूप में काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर मल की स्थिरता में सुधार करते हैं। आप पानी में आलूबुखारा उबालकर, इसका सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info